Top News

छापामारी कर रानी नेपाल पुलिस ने 38 किलो गांजा किया बरामद

 


अजय प्रसाद/जोगबनी

सीमावर्ती शहर जोगबनी सीमा से सटे नेपाल रानी विराटनगर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर तीसरी करवाई करते हुए एक घर में छापामारी कर 38 किलो गांजा बरामद किया है।  मिली जानकारी अनुसार जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के रानी विराटनगर पुलिस ने छापामारी कर जहदा गांव पालिका 03 में भूसा राम राजवंशी के घर के पीछे प्लास्टिक में पैक कर रखा 38 किलो गांजा बरामद किया है


इस सम्बंध में मोरंग डीएसपी दीपक श्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया की विशेष सूचना के आधार पर छापामारी कर गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया की राजवंशी गांजा का बहुत बड़ा कारोबारी की गुप्त सूचना मिली थी एवं राजवंशी पहाड़ी इलाकों से गांजा का भंडारण कर भारत नेपाल सीमा जोगबनी के रास्ते भारत के कई शहरों में सप्लाई करने की गुप्त सूचना है। हालाकि कारोबारी को पुलिस आने की सूचना मिलते ही घर में ताला लगा कर फरार हो गया है जिसकी खोजबीन किया जा रहा है


ज्ञात हो की जोगबनी सीमा से सटे नेपाल रानी में एक सप्ताह के अंदर पहली करवाई बंधा गोबी के अंदर 156 किलो गांजा, दूसरी करवाई एक सिटी रिक्शा में कपड़ा के अंदर 61 किलो गांजा तथा तीसरी करवाई 38 किलो गांजा को रानी विराटनगर नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। ये सभी बरामदगी जोगबनी सीमा से कुछ ही दूर नेपाल प्रभाग में बरामद किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post