Top News

महंगाई के विरोध में महागठबंधन नेताओ ने निकाला प्रतिरोध मार्च

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

देश में बढ़ते महंगाई के विरोध में आज विपक्षी पार्टियों के द्वारा प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। शहर के इन्दिरा गाँधी स्टेडियम से आर.एन. साव चौक तक यह प्रतिरोध मार्च निकाला गया, जो कि शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की


 इस दौरान राजद, कांग्रेस, बांम दल के कार्यकर्ता हाथों में बैनर झंडा लेकर प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए हैं।इस मौके पर सीपीएम नेता राजीव सिंह ने कहा कि मोदी सरकार दूध दही, चावल,आटा पर जीएसटी लगाकर गरीबो के मुँह से उसका निवाला छीन रही है। वहीं पूर्णिया में सरकार द्वारा भूमिहीनों को उजड़ा जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post