Top News

नए बीडीओ ने कार्यभार संभाला,पूर्व प्रखंड प्रमुख ने बुके देकर किया स्वागत



पूर्णिया:-बमबम यादव

भवानीपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को नव पदस्थापित बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने पद ग्रहण किया।भवानीपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख दीपक कुमार सुमन ने बुके देकर नये बीडीओ आलोक कुमार शर्मा का स्वागत किया वहीं निवर्तमान बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर को उपहार व साल देकर विदाई दी गई।

मौके पर उपस्थित प्रखंड कर्मी एवं अंचलाधिकारी रिजवान आलम ने नए प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार शर्मा को बुके देकर सम्मानित किया। एवं प्रखंड के बारे में कई जानकारी दी वही प्रखंड के कई कर्मियों ने माला पहनाकर नए बीडीओ आलोक कुमार शर्मा को स्वागत किया।नवपदस्थापित बीडीओ आलोक कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र की हर समस्या को निदान करने का प्रयास करूंगा। प्रखंड क्षेत्र में कोई भी समस्या हो आकर हमसे स्वयं मिले सब की समस्या का निदान किया जाएगा। मौके पर भवानीपुर प्रखंड राजद के अध्यक्ष डॉ जमशेद आलम, समाजसेवी कलाधर प्रसाद मंडल, भवानीपुर प्रखंड के समाजसेवी अंकित कुमार आनंद ,भवानीपुर प्रखंड प्रमुख पति जीवछ कुमार उर्फ बिट्टू यादव, अमन सिंह, नीतीश कुमार पासवान, बादल कुमार, आलोक कुमार,जाप के छात्र नेता छैला यादव, एवं अन्य गणमान्य लोगों ने प्रखंड पदाधिकारी का स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post