Top News

कदवा में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, निकाली गई कावड़ यात्रा



मो० मुस्तकीम/ कदवा

कदवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी शिव भक्तों का तांता सुबह से ही लगा रहा। सुबह से ही कल्याणी शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में शिव भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक कर बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ आखिरी सोमवारी को लेकर भगवान भोलेनाथ का पूजा - अर्चना किया। इस दौरान शिव भक्तों में गजब का उत्साह और श्रद्धा देखी गई। स्थानीय शिव भक्तों एवं अन्य जगहों के शिव भक्तों द्वारा एक भव्य पैदल कावड़ यात्रा निकाल कर मनिहारी गंगा नदी से जल भर कर अपने - अपने क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना किया गया।


 बताते चलें कि सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना का महत्व है। बताया जाता है कि सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। इस दौरान स्थानीय युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कांवड़ियों के लिए राहत शिविर भी लगाए गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post