Top News

टोली में वार्ड छह में वार्ड सचिव का चुनाव निर्विरोध निशांत प्रवीण वार्ड सचिव घोषित

पूर्णिया। वाजिद आलम

डगरुआ थाना क्षेत्र के टोली पंचायत के वार्ड 6 में वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर वार्ड क्षेत्र के ग्रामीणों की की बैठक रखी गई, जिसमे सभी निर्विरोध चुने गए


वार्ड छह में वार्ड सदस्य मो. असलम कि अध्यक्ष में बैठक की गई एवं समस्ती से निर्विरोध महिला सचिव निशांत प्रवीण को निर्विरोध वार्ड सचिव चुन लिया गया। एवं तनुजा बेगम को सदस्य मनोरमा देवी जीविका सदस्य संजीत कुमार एसपी एसपी सदस्य पवन कुमार यादव सदस्य एवं फखरुद्दीन अंसारी को सदस्य के रूप में चयनित किया गया


वही मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पंचायत शमशाद आलम एवं पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद विश्वास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में वार्ड सचिव का चुनाव दो बार विवाद के कारण चुनाव नहीं हो पाया लेकिन रविवार को ग्रामीणों की संख्या 56 पाई गई। जिसके बाद सहमति से वार्ड सचिव पद के लिए निशांत प्रवीण को निर्विरोध विजय घोषित किया गया।मौके पर दर्जनों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post