Top News

डॉ. शाहनवाज रिजवी बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

पूर्णिया/प्रवीण भदौरिया

पूर्णिया के जाने माने सर्जन बायसी विधान सभा निवासी डॉ मो.शहनवाज रिजवी को प्रदेश जदयू  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार का प्रदेश महासचिव, मो.वसीम कमाली को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डगरूआ प्रखंड निवासी व पूर्व महानगर जिला अध्यक्षा पूर्णिया शगुफ्ता प्रवीण को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। सभी नेताओं का मनोनयन हेतु मो सलीम प्रवेज प्रदेश अध्यक्ष जदयू  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार सह पूर्व उप सभापति विधान परिषद् बिहार ने पत्र जारी किया है


मो वसीम कमाली ने प्रदेश उपाध्यक्ष, डा मो शहनवाज रिजवी ने प्रदेश महासचिव एवं शगुफ्ता प्रवीण ने प्रदेश सचिव बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू सह सासंद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू ससंदीय बोर्ड सह विधान परिषद् बिहार  उपेन्द्र  कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव जदयू सह विधान परिषद् बिहार मो आफाक अहमद खान साहब, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाईटेड उमेश सिंह कुशवाहा


बिहार प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाईटेड  अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार सह पूर्व उपसभापति  विधान परिषद् बिहार मो सलीम प्रवेज साहब, लेशी सिंह मंत्री बिहार सरकार, बीमा भारती जी पूर्व मंत्री बिहार सरकार, पूर्णिया सासंद संतोष कुशवाहा को मुबारकबाद और शुक्रिया अदा किया है।वहीं सभी नेताओं को दर्जनों जदयू कार्यकताओं ने मुबारकबाद दी है और कहा कि उनके मनोनयन पर पार्टी मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post