करेंट की चपेट में आने से DBL कंपनी के मजदूर की हुई मौत



कटिहार/मो.जैद

मनिहारी के नारायणपुर स्कूल के समीप पूल निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें एक मजदूर की मौत बिजली की तार के चपेट में आने से हो गई। मृतक मजदूर का  नाम सुनील सहनी उम्र 43 वर्ष पिता रघु सहनी है। इसका पता काग़ज़ीटोला, वार्ड 08, कोलगोंग,भागलपुर है।वही इनके साथी मजदूर और ग्रामीणों के साथ मिलकर उसमे मनिहारी के अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने इससे  इसे मृत्य घोषित कर दिया। वही इसकी मृत्यु घटनास्थल में ही हो चुकी थी। वही ग्रामीणों का कहना हुआ कि। इस पूल पर काम पूरे मनमाने रूप से किया जाता है।


 मजदूरी की सुरक्षा का कोई भी ध्यान नहीं रखा जाता है। कंपनी के वरीय अधिकारी आते हैं। सिर्फ काम देख के चलें जाते हैं। पूल निर्माण कार्य के ठेकेदार अपने मन मर्जी चलाते हैं। ना ही पूल निर्माण कार्य में कोई सेफ्टी मैनेजमेंट के कोई अधिकारी मौजूद हैं। अगर आज कोई सुरक्षा देख रेख के कोई अधिकारी होते तो आज  इस मजदूर की मृत्यु नहीं होती। वही जब पूल निर्माण कार्य के इंजीनियर से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया की इसका मृत्यु बिजली के तार में सरिया (रड) के सटने  से हुई है। वही पूल निर्माण के इंजीनियर ने बताया कि हमारे वरीय अधिकारी से बात हुई है।


 मृतक के परिवार को जो उचित मुआवजा होगा  वह उसे दिया जाएगा। वही मौके पर मौजूद लोगों ने बोला कि इसके परिवार को सरकारी मुआवजा मिले और साथ ही जिस DBL कंपनी में मृतक कार्य करता था। उसके द्वारा भी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वह गरीब परिवार अपना पालन पोषण कर सके। वही मौके पर पहुंचे कर मनिहारी पुलिस ने शव को अपने हिरासत में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post