Top News

सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश।



पूनम कुमारी / डंडखोरा।

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सौरीया पंचायत के जनकपुर गांव से लेकर कोलाटीकर गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि कई महीने पहले मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत सड़क का शिलान्यास किया गया,


 मगर सिर्फ गिट्टी बिछाकर ठेकेदार द्वारा छोड़ दिया गया। लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। खासकर पैदल चलने में ग्रामीणों को काफी कठिनाई होती है। 


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने का मांग किया है। जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post