Top News

हर घर तिरंगा के सफलता हेतु सौरीया पंचायत भवन में आयोजित हुई बैठक



पूनम कुमारी / डंडखोरा।

डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के सौरीया पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष को लेकर हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इसी को लेकर आज जनप्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की गई हैं। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 


बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा की सफलता हेतु कई विशेष तैयारी की जा रही है। आगामी 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया हैं। इस मौके पर पंचायत के मुखिया निरंजन मंडल, वार्ड सदस्य रामाधार महतो, प्रकाश कुमार ठाकुर, शिवधारी केवट,इजहार खान, इंदिरा आवास सहायक किशोर कुणाल, शिव कुमार, विनोद मुर्मू,मरांग मूर्मू, राजू मरैया, चंदन मंडल एवं अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post