Top News

सिटी नदी में डूबकर एक कांवरिया की मौत

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

सावन की अंतिम सोमवारी में पूर्णिया सिटी घाट पर हादसा हुआ है। सिटी नदी में नहाने के दौरान एक कावरिया डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अमर कुमार कसबा कुल्ला खास निवासी के रूप में की गई है


मृतक का दोस्त विकास कुमार ने बताया कि सुबह 5 बजे अपने दोस्त के साथ सिटी काली मंदिर आया था, जहाँ सौरा नदी में स्नान कर जल लिया। फिर उसका दोस्त अमर कुमार नदी में गया। जो डुबकी लगाने के बाद बाहर निकला ही नहीं। वही सुबह स्थानिये लोगो को सूचना मिली तो युवक की तलाश की गई मगर नहीं मिला। वही घटना की सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर आए जहाँ रो रो कर सभी का बुरा हाल था


वहीं परिजन द्वारा सदर थाने में इसकी सूचना दी गई मगर देर शाम तक किसी प्रकार की प्रशासनिक मदद नहीं मिल पाई, जिससे लोगो मे आक्रोश देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post