Top News

पूर्णिया में मोहर्रम की आड़ में दुकानदार से 50 हजार की लूट

 


पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

जिले के के. केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग में देर शाम अपराधियों ने मोहर्रम के आड़ में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियो ने एक खाद दुकानदार के ऊपर तलवार से हमला कर 50 हजार की लूट कर ली है। वहीं घायल अवस्था मे दुकानदार ने घटना की सूचना परिजन को दी। परिजन द्वारा दुकानदार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के सबंध में दुकानदार फुलडोभी बनभाग निवासी मो. इस्तियाक ने बताया कि वह गाँव में खाद बीज का दुकान चलाता है। वह घर से 50 हजार  नगद लेकर गुलाबबाग खाद खरीदने गया था। देरी से पहुंचने के कारण दुकान बंद हो गया था। जिसके बाद वह पैसे लेकर वापस घर आ रहा था। 


बनभाग पहुंचने पर सामने से मोहर्रम का जुलूस आ रहा था और रास्ता बंद होने से वह चौक के पास ही उतर गया और मोहर्रम जुलूस के बगल से पैदल ही घर जा रहा था। तभी जुलूस में सामिल दो युवक हाथ में तलवार भांजते हुए आया और साथ में रखे रुपए मांगने लगा। जब रुपए देने से इंकार किया तो तलवार से शर पर हमला कर जख्मी कर पैंट के जेब में रखे 50 हजार नगद छीनकर भीड में भाग गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post