पूर्णियाँ: जिले के प्रतिष्ठित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन धूम-धाम से किया गया| आयोजन का मुख्य आकर्षण0 दीपिका चिखलिया थीं, जिन्होंने दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में सीता जी की भूमिका को निभाया था | साथ ही साथ इस अवसर पर शहर की तीन गणमान्य महिलाओं को भी आमंत्रित किया गयाथा | जिनमें सुलेखा (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज पूर्णियाँ) शहर की जानी मानी डेंटिस्ट डॉ. मोनिका एवं डॉ. प्रियंका स्त्री रोग विशेषज्ञा , (दरभंगा मेडिकल कॉलेज) ने कार्यक्रम में भाग लिया | विद्यालय के चेयरमैन श्री पीयूष अग्रवाल जी,वाईस चेयरमैन श्री शैलेन्द्र गुप्ता जी , विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति स्वाति अहमद के साथ-साथ विद्यालय के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर श्री अक्षय नागरकरजी भी उपस्थित थे
मालूम हो कि दुनियाँ भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। विद्यालय में इस आयोजन का उद्देश्य,देश-दुनियाँ की ऐसी महिलाओं को याद करना था,जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है,साथ ही साथ विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था | कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर, वेद मन्त्रों के उच्चारण के साथ किया गया | उसके पश्चात शहर की गणमान्य महिलाओं का भव्य स्वागत विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर श्री राजकुमार दास जी के द्वारा किया गया, और उनके सम्मान में स्वागत गान विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया |तत्पश्चात सभी अतिथियों का एक साक्षात्कार, विद्यालय की प्राइमरी कोऑर्डिनेटर श्रीमति ऋचा आनंद जी के द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंनेउनके जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रश्न पूछा, जिनका जवाब अतिथियों के द्वारा दिया गया , जो निःसंदेह छात्रों के लिए प्रेरणा से परिपूर्ण थे
कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में मंच पर श्रीमति दीपिका चिखलिया जी काआगमन हुआ, उनके आगमन मात्र से ही कार्यक्रम में चार चाँद लग गए | दर्शक दीर्घा में बैठे छात्र- छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उनके सम्मान में खूब तालियाँ बजाईं | उनकी एक झलक पाने के लिए सभी लोग अपने स्थान पर खड़े हुए थे |नारी - सम्मान का एक अनुपम उदाहरण उस क्षण विद्यालय प्रांगण में देखने को मिला | कोई भी समाज तभी सभ्य समझा जाता है ,जब वहाँ के लोग मनुष्य की श्रेष्ठता के आकलन के लिए उसकी उपलब्धियों पर विचार करता है,ना कि उसके लिंग, जाति या उसके वर्ण पर | जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल पूर्णियाँ में ऐसी सभ्यता बखूबी नजर आई
मुख्य अतिथि श्रीमति दीपिका जी के स्वागत में स्वागत नृत्य का प्रदर्शन बड़े ही मनमोहक अंदाज़ में किया गया| रामायण कथा पर आधारित एक अन्य नृत्य की प्रस्तुति विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया | एक अन्य नृत्य, जो महिला सशक्तिकरण के थीम पर आधारित था ,का मंचन भी किया गया | उसके बाद धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता को पूरा किया गया | विद्यालयके छात्रों के साथ-साथ सभी शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पादित किया गया |
Post a Comment