हत्या के 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोबराही दियारा में रविवार की रात छापेमारी कर हत्या के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि जनवरी महीने में गोबराही दियारा के नेपाली टोला में पत्थर टोला निवासी जय लाल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

जिसमें नीरो महतो एवं अलख महतो साकिन गांधी ग्राम बिंद टोली नामजद अभियुक्त है। जिसे गुप्त सूचना पर सोमवार की रात नेपाली टोला में पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

बताया जाता है कि 1 जनवरी की रात सिपाही टोला में निरो महतो के बासा पर सोए अवस्था में जय लाल महतो को अज्ञात बदमाशों ने तीन गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद परिजनों ने निरो महतो एवं अलख महतो सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में मुकदमा दर्ज कराया था।

Post a Comment

0 Comments