पूर्णियाँ से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियां : बड़हरा कोठी। प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल के अध्यक्षता में मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 71 वां जन्म दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के दीर्घायु जीवन एवं सुंदर स्वास्थ्य का कामना किया। समारोह में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने कहा कि हमसभी कामना करें कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास पुरुष की छवि हमेशा अक्षुण्ण रहे। उन्होंने कहा कि हमारे माननीय मुख्यमंत्री सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर आसीन हो यही कामना करता हूँ
इस अवसर पर संबोधित करते हुए वसीम अकरम ने मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व एवं कार्यों की सराहना करते हुए नीतीश कुमार को युगपुरुष बताया। समारोह के बाद जन्म दिन के अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष के अगुआई में प्रखंड परिसर में बृक्षारोपण भी किया गया। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल ने मौजूद कार्यकताओं को कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के बताए गए मार्ग पर चल कर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना है
इस मौके पर सौरव सिंह,पवनकिशोर सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, बरुण झा,बबलू कुमार पासवान, अरुण कुमार सिंह,रूपेश कुमार, रामसेवक ऋषि, किरण देवी,पूनम कुमारी, बिपिन विहारी यादव, अमरेंद्र कुमार चंद,सुशील शर्मा,वसीम अकरम,मनोज कुमार दास, पुनम कुमारी, नीरज कुमार दास,मुकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार मंडल, संजय कुमार मंडल, तनवीर आलम, वीरेंद्र कुमार मंडल ,भीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष गणेश मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।