जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

पूर्णिया से सनोज कुमारकी रिपोर्ट

पूर्णियां : अमौर प्रखंड मुख्यालय जदयू कार्यालय प्रागंण मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर लोगों को केक खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। 71 वाँ जन्मदिन के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमेलश कुमार विश्वास ने  माननीय मुख्यमंत्री जन्मदिन पर उनके लम्बी उम्र कि कामना करते हुए उन्होंने  कहा कि बिहार को एक नई दिशा की ओर एवं विकास के अग्रसर की ओर ले गए हैं। आज पूरे बिहार में अमन चैन लोग जी रहे हैं 


सभी क्षेत्रों में विकास का अंबार लगा हुआ है। पूरे बिहार मे स्वास्थ्य, शिक्षा , सड़क, पुल - पुलिया के क्षेत्र में अच्छा भूमिका निभाया है।  इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष शाहवाज उर्फ मिन्टु, कमलेश विश्वास, मिट्ठू कुमार मंडल प्रखंड उपाध्यक्ष सह पंचायत अध्यक्ष, चमन लाल मंडल पंचायत अध्यक्ष सह सरपंच, अनिसूर रहमान, मुदस्सिर उप सरपंच, संजय कुमार, अनिसुर रहमान जिला सचिव एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद थे,

Post a Comment

Previous Post Next Post