Top News

महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मी को किया गया सम्मानित


अररिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

अररिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में  बाल विकास परियोजना, जीविका,


शिक्षा, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 



इस अवसर पर जिला आईकॉन श्री अमर आनंद एवं प्रिया राज द्वारा महिला सशक्तिकरण पर गीत की प्रस्तुति किया गया । मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार एवं अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर , वरीय उपसमाहर्ता श्री दिलीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। महिलाओं का सम्मान समाज में जरूरी है। सम्मान के लिए महिलाओं को निरंतर अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की  आवश्यकता है। महिलाओं के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं एवं कानूनी अधिकार दिए गए हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है।


उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों को याद करने वाला दिन है। महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज मजबूत होगा। महिलाएं अब राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में मजबूती से कदम बढ़ा रही हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज को नयी दिशा दे रही है। पुलिस विभाग में महिला सिपाही व अधिकारी बेहतर कार्य कर रही हैं। इसलिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाहियों को सम्मानित किया जा रहा है। महिलाओं के सहयोग से ही घर परिवार समाज का विकास संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post