कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
शौच कर वापस लौटने के क्रम में जैसे ही वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा वैसे ही दोनों ट्रैक पर एक साथ ट्रेन आ गयी। इसी दौरान अप ट्रैक पर तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पहुंचे परिजनों द्वारा शव को ट्रैक से उठा कर घर ले जाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सहित बच्चे दहाड़े मार रो रहे थे। परिजनों के द्वारा शव का दाह संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि मृतक को दस संतान है। जिसमें पांच पुत्र और पांच पुत्री है।
कुरसेला (कटिहार)। कटिहार बरौनी रेलखंड पर मंगलवार की दोपहर कुरसेला स्टेशन के खेरिया और मजदिया ढाला के बीच मलिनियां के समीप अप ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक शिवदानी महतो (50) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम विन्दटोली का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार शिवदानी महतो मलिनियां के समीप रेलवे लाईन और स्टेट हाइवे के बीच सड़क किनारे वासा बनाकर परिवार के साथ रहता था। मंगलवार की दोपहर वह रेलवे लाईन को पार कर शौच के लिये गया था

Post a Comment