Top News

जिले में कोरोना संक्रमित मरीज का आंकड़ा पहुँचा 934



पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

 पूर्णियां : कोविड संक्रमण की तीसरी लहर को रोकने एवं प्रबंधन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित | उप विकास आयुक्त, पूर्णिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (हेल्थ) के अलावे विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी जुड़े ।जिले में 13 हजार से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर एवं अधिकारियों को बूस्टर डोज देना है, जिसमें से अबतक 8648 को बूस्टर डोज दिया जा चुका है, शेष सभी को निर्देशित किया गया कि ससमय अपना Precautionary Dose यानी बूस्टर डोज लेना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में 15 से 17 आयुवर्ग के किशोर एवं किशोरियों के टीकाकरण में तेजी लाने का भी निदेश दिया गया ताकि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण को पूरा किया जा सके


पूर्णिया: 18 जनवरी 2022 आज दिनांक 18/1/2022 को इस जिले में कोविड संक्रमण व इससे बचाव हेतु टीकाकरण की स्थिति इस प्रकार रही कोविड संक्रमण की जाँच हेतु कुल 4446 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 3499 व्यक्तियों का सरकारी स्तर पर एंटीजन टेस्ट 356 का सरकारी स्तर पर आर०टी० पी०सी०आर० टेस्ट 38 का टूनेट टेस्ट 45 व्यक्तियों का प्राईवेट स्तर पर एटीजन टेस्ट व प्राईवेट स्तर से 0B व्यक्तियों का आर०टी० पी०सी०आर० टेस्ट किया गया।विभिन्न परीक्षणों के उपरांत कुल 185 व्यक्तियों को कोविड पॉजिटिव पाया गया जिसमे सरकारी स्तर पर एंटीजन टेस्ट आर०टी०पी०सी०आर० टेस्ट ट्रेनेट टेस्ट के माध्यम से क्रमश: 94730 तथा प्राईवेट स्तर पर एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 18 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये। जिले में अब तक ऐक्टिव केसों की कुल संख्या 934 है जिसमें 931 संक्रमित व्यक्ति होम आईसोलेशन में है व 02 संक्रमित व्यक्ति कोविड केयर सेन्टर/ डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन है।30 मेडिकल टीम के द्वारा 635 होम आईसोलेटेड व्यक्तियों का अबतक निरीक्षण किया गया एव कंट्रोल रूम से 332 पॉजिटिव व्यक्तियों को कॉल किया गया

कुल 20571 व्यक्तियों को टीके की खुराक दी गई जिसमें 15 से 18 आयु वर्ग के 3049 व्यक्तियों को टीके का प्रथम डोज 18 से अधिक उम्र वाले 2543 व्यक्तियों को प्रथम डोज 18 से अधिक उम्र वाले 14733 व्यक्तियों को दूसरा डोज तथा कुल 246 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (HCWs), फट लाईन कार्यकर्ताओं (FLWs) एवं 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के Comorbidity से ग्रसित लाभार्थियों को Precautionary Dose (Booster Dose) दिया गया


आज दिनांक-18/1/2022 को चलाए गए विशेष अभियान में जिला अनुमंडल एवं प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीम बनाकर विभिन्न स्थला पर विशेष अभियान चलाकर कॉविड अनुकूल व्यवहार अन्तर्गत विशेषकर फेस मारक/फेस कवर पहनने की गहन जाँच की गई, जिस क्रम में बनमनखी बायसी सदर व धमदाहा अनुमंडलों से क्रमश 52, 119 147 व 105 अर्थात कुल 423 व्यक्तियों को बिना मास्क के पाया गया तथा जिनसे क्रमश 2000 रू0,5950 रू०. 7350 रू० एवं 5250 रू० अर्थात् कुल 21150 रू० विशेष हिदायत के साथ जुर्माने के रूप में वसूल किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post