Top News

ट्रैन के सीट के नीचे से 19 हजार का शराब बरामद

गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

गया : सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.01.2022 को निरीक्षक प्रभारी गया एवं थाना प्रभारी जीआरपी गया के संयुक्त निर्देशन में आरपीएफ गया एवं जीआरपी गया की संयुक्त टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 पर समय 13.43 बजे पहुंचने पर उक्त गाड़ी में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोच संख्या D1 मे सीट नंबर 60 के नीचे एक बड़ा बैग रखा हुआ दिखा , जिस के संबंध में कोच में बैठे यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी स्वामित्व स्वीकार नहीं किया और ना ही उसके रखने वाले के संबंध में


कोई जानकारी दी, जिसे वहां से निकाल कर तलाशी लेने पर उसमें(1) 24 अदद किंग कोल्ड स्पेशल व्हिस्की , प्रत्येक 750 ml , (2) 02 अदद मैजिक मोमेंट्स ग्रैक वोडका 180ml , (3) 03 अदद रॉयल स्टेज प्रीमियर व्हिस्की प्रत्येक 375 ml , अतः उक्त लावारिश अवस्था में बरामद विदेशी शराब को प्लेटफार्म पर उतारकर जब्ती सूची बनाते हुए जब्त किया गया तथा अग्रिम कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस थाना गया द्वारा कब्जे में लेकर अपराध संख्या 29/22 दिनांक 18.01.2022 अंतर्गत धारा 30(a) बिहार मध्य उत्पादन निषेध अधिनियम कायम किया गया। बरामद व जब्त उक्त विदेशी शराब का अनुमानित मूल्य 19110/-पाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post