Top News

बाइक लूट कर भाग रहा अपराधी चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

 गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकटटी गांव के निकट जीटी रोड पर  बाइक लूटकर भाग रहे चार अपराधियों में से एक अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से हथियार के साथ धर दबोचा है।घटना के शिकार डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी गांव निवासी व्यवसायी दीपक कुमार एवं राजेश कुमार यादव ने बताया कि अपनी दुकान बंद कर हम घर जा रहे थे ।


इसी दौरान अपराधियों ने पीछा कर रुकवाया जब हम लोग नहीं रुके तो सड़क पर ही हम लोगों को चकमा देकर गिरा दिया और हथियार का भय दिखाकर मेरी बाइक छीन कर फरार हो गए।


 उसने बताया कि दो बाइक पर सवार चार की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि अपराधियों के वहां से भागते ही हमने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी इसके बाद ग्रामीण इधर-उधर अपराधियों की खोज में टूट पड़े थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि अपराधियों के द्वारा बाइक लूटे जाने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच रही थी इसी दौरान पत्थरकट्टी गांव के निकट जीटी रोड के किनारे एक लाइन होटल के पास अपराधी लूटी गई बाइक को छोड़कर भागने लगे पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से लूट की घटना में शामिल अपराधी परैया थाना क्षेत्र के कमलदह गांव निवासी नीतीश कुमार पिता रामस्वरूप पासवान को पिस्टल एवं कारतूस के साथ पकड़ लिया वहीं घटना में संलिप्त तीन अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस पकड़े गए अपराधी से पूछताछ में जुटी है इधर लूटपाट की घटना में घायल ग्रामीण का इलाज स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में किया जा रहा है विदित हो कि पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश नीतीश पासवान के विरुद्ध गया जिला अंतर्गत शेरघाटी चेरकी डोभी के अलावा औरंगाबाद जिला के विभिन्न थानों में लूट छिनतई आदि घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नीतीश औरंगाबाद में के अलावे कई थाना क्षेत्र में कई कांडों में संलिप्त है उक्त मामले के उद्भेदन करते हुए शेरघाटी डीएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के पास से एक देसी पिस्टल व गोली भी बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधी का इतिहास परैया थाना क्षेत्र में डॉक्टर पत्नी व पुत्री के साथ हुए गैंगरेप में शामिल था इसके साथ रहे अपराधी फरार हो गए हैं उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है

Post a Comment

Previous Post Next Post