Top News

छात्र राजद कार्यर्ताओं ने पुल ही कर दिया जाम घंटो सभी फसे रहे

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : मुरलीगंज में भी आरआरबी, एनटीपीसी परीक्षा में धांधली और आंदोलनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को शहर के बैंगा पुल पर छात्र सहित राजद नेताओं ने जामकर नारेबाजी की। बैंगा पुल पर मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 को सुबह आठ से 12 बजे तक सड़क जाम रहा


आक्रोशित छात्रों ने मुख्य सड़क पर टायर जलाकर विरोध करते हुए केन्द्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान बैंगा पुल के दोनो तरफ घंटो आवागमन अवरुद्ध और बड़े व छोटे वाहनो की लंबी लाइन लगी रही। आवश्यक कार्य से आवागमन करने वाले, एम्बुलेंस सहित आमलोग परेशान रहे। इस दौरान दर्जनो छात्र और राजद नेताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post