Top News

वरीय स्वयंसेवक यश वर्मा के नेतृत्व में गया कॉलेज में सैनिटाइजिंग अभियान चलाया



 गया‌ से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया: गया कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा कॉलेज के परिसर को सैनिटाइज किया गया ,इस मौके पर कॉलेज के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार एवं गया कॉलेज के ट्रेडिशनल कोर्स के प्रोग्राम ऑफिसर संजय सिन्हा ने बताया कि वरीय स्वयंसेवक यश वर्मा के नेतृत्व में आज गया कॉलेज के विभिन्न विभागों में सैनिटाइज किया गया, लगातार कई दिनों से स्वयंसेवकों के द्वारा कॉलेज परिसर को सनराइज किया जा रहा है,


इस संदर्भ में वरीय स्वयंसेवक यश वर्मा ने बताया कि आज परिसर मैं विभिन्न विभागों में  जाकर स्वयंसेवकों के द्वारा के द्वारा सैनिटाइज किया गया, जैसा कि हम सब जानते हैं इस समय पूरा विश्व कोरोना के तीसरी लहर से प्रभावित हो रहा है और इस समय कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं का प्रैक्टिकल भी चल रहा है इसी संदर्भ में गया कॉलेज के स्वयंसेवकों ने जिम्मा उठाया कि हम सब मिलकर कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग, मार्क्स सैनिटाइजिंग ,के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे, आप सभी को याद हो कि कल युवा दिवस था युवा दिवस पर हम हमने यह शपथ ली है की उठो जागो संघर्ष करो ,

जब तक हमारे देश कोरोना मुक्त ना बन जाए, इसी संकल्प के साथ हम सब राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अब आगे भी विभिन्न जगहों पर जाकर सैनिटाइजिंग,मार्क्स वितरण का काम करते रहेंगे इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक हिमांशु कुमार, रोशन कुमार, शिव शक्ति कुमार, एवं अन्य सम सेवक रहे उपस्थित,

Post a Comment

Previous Post Next Post