Top News

वृद्ध की हत्या कर शव मक्का खेत मे फेंका

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियाँ : शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजीगंज वार्ड 1 के बहियार में मक्का के खेत से एक वृद्ध का खून से लथपथ शव मिला है। शव जिस खेत मे मिला है उस खेत मे संघर्ष के निशान है मक्का का कई पौधा टूटा पड़ा है और खून के धब्बे गिरे हुए है


बताया जाता है कि सुबह जब लोग घास काटने खेत से गुजर रहे थे तो शव देखकर हल्ला मचाया। आसपास के लोग घटना स्थल पर आकर शव की पहचान की मगर पहँचान नहीं हो सकी। वृद्व ब्लू रंग का लुंगी और कत्थी रंग का जैकेट पहना हुआ है। उम्र करीब 55 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव के शरीर पर गहरे जख्म के निशान है


घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर फिर एकबार पहँचान की कोशिश की मगर नहीं हो सकी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को पहँचान हेतु सुरक्षित रखा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post