गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
इमामगंज। बिहार झारखंड के सीमा पर इमामगंज थाना क्षेत्र के बंसी पोखर के पास दिल्ली के रहने वाले एक दंपति पर बदमाशों ने लूटपाट की नियत से गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शनिवार की रात्रि की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के संबंध में इमामगंज सीएससी के डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात्रि में एक फोर व्हीलर वाहन से दंपत्ति इमामगंज में भर्ती हुए। जहां दोनों को गोली लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों दंपत्ति को प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
दंपति की पहचान दिल्ली के रहने वाले मोहम्मद चांद व उनकी पत्नी सहिस्ता चांद के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि दंपति झारखंड के किसी एक गांव से अपने परिवार से मुलाकात करते हुए होंडा सिटी कार से दिल्ली के लिए जा रहे थे। तभी बदमाशों ने लूटपाट की नियत से कार को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन दंपति गाड़ी नहीं रोकते हुए तेज गति से भगाने लगे। तभी बदमाशों ने गोली चला दी जिसमें दंपति घायल हो गए। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि होंडा सिटी कार से पति-पत्नी आए थे। जिन्हें प्रारंभिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर कर दिया है। गाड़ी अभी भी अस्पताल परिसर में ही लगी हुई है।
Post a Comment