Top News

युवा दिवस के अवसर पर कल्याणी क्विज जंदाहा द्वारा किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

जंदाहा- प्रखंड क्षेत्र के कल्याणी चौक के समीप स्थित कल्याणी क्विज सेंटर जंदाहा के व्यवस्थापक राजेश कुमार राजू के द्वारा युवा दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राओं  सहित कुल साठ प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जाप के राष्ट्रीय महासचिव रघुपति सिंह एवं जनता राज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी देश के लिए युवा उसकी रीढ़ होती है. युवा ही हमारे देश के मुख्य कर्णधार होते हैं


आज युवा दिवस के अवसर पर सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राएं एकत्रित हुई हैं. इन्हें हम सभी अपनी ओर से प्रोत्साहित करते हैं. अतिथियों ने छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया. छात्राओं की टीम में नेहा कुमारी प्रथम, खुशबू कुमारी द्वितीय एवं काजल कुमारी तृतीय स्थान हासिल की. वहीं छात्रों के टीम में कुंदन कुमार प्रथम, तेजन कुमार द्वितीय, राम इकबाल एवं प्रशांत प्रकाश तृतीय स्थान हासिल किए. सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य सभी को सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक एक कलम भेंट की गई

क्विज सेंटर के व्यवस्थापक राजेश कुमार राजू ने बताया कि यहां परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दूर-दूर से छात्र एवं छात्राएं आती है. उन्होंने बताया कि सलहा, जंदाहा, हरप्रसाद, चांद सराय आदि जगहों से लड़के एवं लड़की यहां आकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और उन्हें निशुल्क तैयारी कराई जाती है. इसके एवज में उनसे किसी तरह की कोई राशि नहीं ली जाती है. आज के प्रतियोगिता में वीक्षण कार्य में संतोष कुमार, धर्मवीर कुमार एवं राकेश कुमार आदि शामिल थे

Post a Comment

Previous Post Next Post