Top News

जाप नेता ने गरीबो के बीच कंबल वितरण किया

गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

गया :  शहर के वार्ड नं 34 में जन अधिकार युवा परिषद् के जिलाध्यक्ष सह समाज सेवी ओम यादव ने कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए गरीबों और जरूरतमंद लोगों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कंबल वितरण किया। उन्होंने वार्ड नं 34 के स्लम बस्ती, पहाड़ी तर और बंगाली कालोनी के पास रहने वाले करीब 400 जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कंबल बांटा। उन्होंने कहा कि गया शहर के वार्ड नं 34 में स्लम बस्ती, गरीब और फुटपाथ पर ठेला, रेड़ी लगाने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है


इस कड़कड़ाती ठंड में वार्ड पार्षद आरती देवी ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए ना तो कंबल वितरण किया और ना ही ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की। जिला प्रशासन की ओर से भी कुछ ऐसा ही उदासीनता भरा रवैया अपनाया जा रहा है। ऐसे में ये लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कैसे सर्द रात बिताते होंगे, सोच कर ही मन सिहर जाता है। इसलिए आज मैंने और मेरे साथियों ने ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किया। इस मौके पर गुड्डू कुमार, संजय माली दीपक यादव, शोभित सिन्हा, प्रवीण मिश्रा, रंजीत सिन्हा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post