Top News

राजद द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। सोमवार को निरीक्षण भवन में राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनायी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष अरूण साह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को रखते हुये उनके आदर्श पर चलने की बात कही


पूर्व विधायक नीरज यादव ने कहा की जननायक कर्पुरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता है। मंडल कमीशन लागू होने से पहले कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में वहां तक पहुंचे जहां उनके जैसी पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति के लिए पहुंचना लगभग असंभव ही था। वे बिहार की राजनीति में गरीब गुरबों की सबसे बड़ी आवाज़ बन कर उभरे थे

इस अवसर पर मिथिलेश कुमार यादव, अजय कुमार यादव, मोहम्मद उस्मान अंसारी, पप्पू कुमार यादव, मोहम्मद मंसूर आलम, लखनलाल महलदार, महेश राय, वासुदेव मंडल, अमरनाथ यादव, जगदेव ठाकुर, अशर्फी मंडल, महेंद्र प्रसाद जायसवाल, व्यास कुमार, गगन कुमार, तपेश मोदी, गुरुदेव यादव, दिनेश कुमार दिनेश, राजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ कमर हाशमी, रोमी खान, मनीष यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post