Top News

राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव के निधन उपरांत रविवार को अंतिम दर्शन में उमड़ी भीड़ पूर्व मंत्री सहित आमजनो ने दिया श्रद्धांजलि। बताया गया कि जगदीश बाबू लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की दोपहर हरिपुर कला गांव स्थित अपने नीज आवास पर अचानक दैहिक लिला समाप्त कर स्वर्गलोक सिधार गए। 16 जनवरी 1922 को जगदीश प्रसाद यादव का जन्म हुआ था। वे समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते थे। राजद के प्रखर नेता थे


राजद संगठन में जिला से लेकर राष्ट्रीय परिषद तक अनेक पदों पर रहकर अपने कुशल व्यवहार एवं नेतृत्व क्षमता से राजद के लिए काम किया , जो हमारे लिए प्रेरणा श्रोत है ।रविवार को हिन्दु रिति रिवाज के साथ जगदीश बाबू का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया। पुत्र राजेश रतन मुन्ना ने मुखाग्नि दिया। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी, राजद जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर यादव, डाॅ मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, नपं मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ यादव

हरिपुरकला पूर्व मुखिया डॉ लक्ष्मी कुमारी, देव किशोर यादव, समाजसेवी विश्वजीत कुमार उर्फ पिंटू मुखिया, सिंघेश्वर जिप सदस्य रूपम राय, उमाकांत प्रसाद यादव, डॉ अशोक कुमार, गौतम कुमार कृष्णा, उमेश यादव, प्रभास मुखिया, पंचायत रघुनाथपुर मुखिया अमित कुमार, कालेन्द्र यादव, महावीर यादव, विवेकानंद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष सर्जना सिद्धि , सुजीत कुमार शास्त्री, प्रशांत यादव,सहित आमलोगो ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post