पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया: कानू हलवाई विकास मंच की बैनर तले वैश्य समाज की एक बैठक राम जानकी गोकुल सिंह ठाकुर बाड़ी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत गुप्ता उपस्थित थे
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को रूप से संगठित करना होगा श्री गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के मेयर के चुनाव में इस बार वैश्य समाज के द्वारा एक योग्य सुशिक्षित चरित्रवान निर्विवाद एवं निष्कलंक व्यक्ति को खड़ा कराया जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के 46 वार्डों में अलग-अलग बैठकें आयोजित कर वैश्य समाज को एकता के सूत्र में बांधना होगा, यह भी निर्णय लिया गया। श्री गुप्ता ने कहा कही से भी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी
इस अवसर पर का बैठक में संपूर्ण वैश्य समाज के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्र भानु प्रसाद भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना शाह अधिवक्ता रमेश शाह रंजन साह कृष्ण मुरारी गुप्ता रंजीत कुमार साह रविंद्र शाह शंभू साह जितेंद्र गुप्ता प्रीतम मद्धेशिया पंकज कुमार राजन शाह गुड्डू कुमार साह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Post a Comment