Top News

मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य होने के लिए सांसद ने करवाया महामृत्युंजय जाप व हवन



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

पूर्णियाँ: कोरोना से संक्रमित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सिटी काली मंदिर पूर्णिया में हवन का आयोजन विद्वान पंडितों द्वारा किया गया l


पूर्णिया के सांसद संतोष कुमार कुशवाहा एवं जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने इस हवन में हिस्सा लिया। करीब 3 घंटे तक  महामृत्युंजय जाप के साथ हवन पूजा वैदिक उच्चारण के साथ संपन्न हुआ l हवन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री की शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई l 

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता अविनाश कुमार सिंह, संजय राय, जिला उपाध्यक्ष उदय राय, प्रकाश पटेल जदयू नेता रंजीत पासवान, अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, जदयू दलित प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत चौधरी, सुशांत कुशवाहा, छात्र जदयू जिला अध्यक्ष राजू मंडल, टुनटुन झा, कुमार आनंद सहित कई जदयू नेता शामिल थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post