Top News

डीएम एसपी आवास से 50 मीटर दूरी पर व्यवसाई से 1 लाख की लूट



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

पूर्णिया: शहर में आज दिन दहाड़े एसपी डीएम आवास के महज कुछ ही दूरी पर अपराधियो ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधियो ने हथियार दिखाकर एक किराना व्यवसाई से 1 लाख 2 हजार रुपये की लूट कर ली। घटना के. हाट थाना के क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के विश्वेश्वरैया चौक की है


घटना के बारे में पीड़ित व्यवसाई चिंटू  कुमार ने बताया कि एसपी कोठी के पास उसका घर है। वह दुकान बंद कर     डेढ़ लाख रुपया बैंक में जमा करने जा रहे था। तभी विश्वेश्वर्या चौक के पास पहले से ही मौजूद 4 अपराधियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्हें लगा कोई जान पहचान का होगा। गाड़ी रुकने के बाद अपराधी काफी पास सटकर हथियार हटाकर बिना हल्ला किये पैसे देने को कहा। फिर पेन्ट के जेब मे रखे 1 लाख और 2 हजार करीब खुदरा रुपया ले लिया। 


पीड़ित दुकानदार ने बताया की ऊपर के पैकेट में 50 हजार था जिसपर उनकी नजर नहीं पड़ी। वहीं लूट के बाद हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी देकर चलते बने। जिस वक्त लूट हो रही थी उस वक़्त आसपास से बहुत लोग गुजर रहे थे मगर किसी को लूट का एहसास नही हुआ, सभी को लगा कि वे लोग आपस मे बात कर रहे है।


 सूचना मिलते ही खजांची हाट थाना प्रभारी और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post