Top News

अवैध शराब से 11 लोगो की मौत होने की प्रथम दृष्यता:- डीएम

नालंदा से बंटी राज आर्यन्स की रिपोर्ट

नालंदा के डीएम व एसपी ने 11 लोगो की शराब से मौत होने की प्रथम दृष्टया पुष्टि कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद अंतिम रूप से पुष्टि की जाएगी। लेकिन डॉक्टर की जो टीम ने बताया कि प्रथम दृष्टया सभी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। उन्होंने इस मामले में छह अलग-अलग मामला दर्ज करने की बात भी कही


तथा घटनास्थल से शराब के पाउच, पैकिंग मशीन के साथ-साथ अन्य सामान भी बरामद होने के बाद जानकारी दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पहाड़ के ऊपर अवैध कब्जा बनाकर शराब की धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। और सभी को कल तक नोटिस देकर खाली करने का आदेश दे दिया गया है। और खाली नहीं करने पर उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पांच लोगों की गिरफ्तारी व सोहसराय थानाध्यक्ष को निलंबित कर देने की जानकारी भी दिया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post