Top News

जनता दरबार में हुआ 3 मामले का निष्पादन

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार:शनिवार को फलका थाना परिसर में भूमि विवाद मामले का निष्पादन को लेकर परामर्श सभा का आयोजन किया गया। आयोजित परामर्श सभा की अध्यक्षता अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, थाना अध्यक्ष उमेश पासवान संयुक्त रूप से की। जनता दरबार में तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में भूमि विवाद मामले का निपटारा को लेकर परामर्श सभा आयोजित की जाती है। जिसमें जरूरी कागजात के जांच-पड़ताल एवं दोनों पक्षों के आपसी रजामंदी के बाद मामलों का निपटारा किया जाता है


थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे तीन मामलों में सुनवाई की गई जिसमें तीनों मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में नए एक मामले भी आए जिसमें दोनों पक्षों को नोटिस निर्देशित करने को कहा गया है। वहीं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि जनता दरबार में दोनों पक्षों के जरूरी कागजात को गहनता से जांच पड़ताल के बाद एवं दोनों पक्षों की आपसी समझौता के तहत मामलों का निपटारा किया जाता है

जनता दरबार के आयोजन से भूमि विवाद मामले में कमी आई है। जनता दरबार में लोगों को सहजता से न्याय मिल रहा है। मौके पर प्रभारी राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन, अंचल लिपिक रामकृष्ण झा, पीएलबी कुमार हर्षवर्धन आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post