फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट
कटिहार : फलका प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर एवं सोहथा दक्षिण पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का विजय अभिनंदन समारोह का आयोजन विधान पार्षद प्रत्याशी सह कांग्रेसी नेता सुनील कुमार यादव ने किया । पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद फलका प्रखंड क्षेत्र में विधान पार्षद के कई प्रत्याशियों द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह का सिलसिला लगतार जारी है। शुक्रवार को सोहथा दक्षिण पंचायत एवं गोविंदपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया
मौके पर विधान पार्षद उम्मीदवार सह कांग्रेसी नेता सुनील कुमार यादव के ने सभी नवनिर्वाचित मुखिया समिति सदस्य वह वार्ड सदस्यों को फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के हर सुख दुख में मैं उनके साथ हूं। और आगे भी रहूंगा। जब भी पंचायत प्रतिनिधियों की हक की आवाज को बुलंद करने की बात आएगी तो सबसे पहले मैं आप सभी के लिए मौजूद रहूंगा
वही उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के विशेष सुविधा मुहैया को लेकर हम लगातार आवाज उठा रहे हैं। और सरकार से मांग कर रहे हैं कि पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष सरकारी सुविधा मुहैया कराई जाए। इस दौरान मुखिया अनीता गुप्ता, मुखिया निभा देवी, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार गुप्ता, रविंद्र सिन्हा, वार्ड सदस्य प्रेम कुमार, डबलू यादव, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद जावेद, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
Post a Comment