Top News

सड़क दुर्घटना में जीजा साले की दर्दनाक मौत



कटिहार/ मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला। थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर कबीर मठ के समीप शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गयी। मृतकों में जीजा विजय साह (35) कटिहार जिला के कोढ़ा थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी उपेन्द्र साह का पुत्र बताया गया है। जबकि साला धर्मेंद्र साह (25) भागलपुर जिला के रंगरा ओपी के टीनटंगा भीमदास टोला निवासी जयप्रकाश साह का पुत्र था।


 मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात धर्मेंद्र साह अपने जीजा विजय साह के साथ फुलवरिया से भीमदास टोला घर जाने के लिये निकला था। इसी क्रम में कुरसेला कोसी पुल कबीर मठ के समीप पहुंचते ही अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसमें बाइक चला रहे साला धर्मेंद्र साह की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गंभीर रूप से जख्मी जीजा विजय साह को इलाज के लिये पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया। पुर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीजा और साले के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post