Top News

हरियाणा से आ रहे ट्रक से 1664 कार्टून शराब बरामद 2 गिरफ्तार

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णिया : हरियाणा से बिहार शराब तस्करी करते  2 लोगो को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलालगढ़ थाना पुलिस ने हरियाणा से ट्रक में भरकर ला रहे लाखों के शराब को जब्त किया है।जलालगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि रात्रि गस्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर - पीबी 19 एम 6234 पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लेकर पूर्णिया की ओर आ रहा है


उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एनएच 37 के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया। इसी बीच वाहन  चालक एवं सहचालक गाड़ी से उतर कर भागने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड कर पकड़ा गया । पूछताछ करने पर पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम मंगी पिता -करनैल सिंह एवं गगनदीप पिता -करनैल सिंह दोनों साकिन-लालबास थाना -रतिया जिला- फतेहाबाद (हरियाणा) बताया


पुलिस के द्वारा वाहन को जप्त कर तलाशी ली गई, तलाशी के क्रम में उक्त वाहन से कुल 1664 कार्टून में कुल -14754.24 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस दोनों ड्राइवर खलासी से पूछताछ कर रही है आखिर यह शराब किसने मंगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post