बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
कोइलवर: बड़हरा थाना व कोइलवर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके के कोइलवर - छपरा फोरलेन पर कोल्हरामपुर गाव स्थित संगम लाइन होटल के समीप रविवार की सुबह लगभग 10 बजे गैस टैंकर वाहन व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी है । जबकि बाइक पर बैठा एक युवक पूरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतक सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावा गाव निवासी कृष्णा राय का पुत्र बृज किशोर राय ( 27) वर्ष है। जो कोल्हरामपुर गाव के बिहारी राय के पुत्र दोस्त विनेश राय के साथ बाइक से कोइलवर से घर जाने के लिए आ रहा था। इसी दरम्यान गैस से भरी टैंकर के चपेट में आ गया । जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी
मौत की खबर सुनते ही उनके घर मे कोहराम मच गया । इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सरकारी मुआवजे की राशि को लेकर इस मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इसकी सुचना मिलते ही कोइलवर व बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुची तो आक्रोशित लोग देर से पहुचने का हवाला देते हुए पुलिस की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को हल्की फुल्की चोट लगने के साथ इनके पथराव से कोइलवर की पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी
इसके बाद पुलिस द्वारा बल का प्रयोग किया गया । जिसके बाद कुछ समय तक भगदड़ मची रही है। उसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर लगभग एक घंटे से लगी जाम को हटवाने के साथ शव का पंचनामा तैयार उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद इस मार्ग पर घंटो अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया था।
Post a Comment