Top News

डीएम ने खाद्यान्न के गुणवत्ता व रख-रखाव को लेकर निरीक्षण किया

 


अररिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

अररिया: जिला प्रशासन द्वारा पैक्स गोदाम एवं राइस मिल का लगातार चावल की गुणवत्ता एवं खाद्यान्न के रख-रखाव को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रविवार को श्री प्रशांत कुमार सीएच, जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा प्रखंड नरपतगंज के मधुरा उत्तर एवं बढ़े पाड़ा पैक्स गोदाम एवं राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया


मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारी एवं बीसीओ तथा राइस मिल संचालक को खाधान्न के सुरक्षित रख-रखाव तथा चावल के बेहतर गुणवत्ता को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए ।मौके पर डीसीएलआर फारबिसगंज, डीएम एसएफसी, बीसीओ नरपतगंज एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post