Top News

बिना कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र के नेपाल में प्रवेश वर्जित



जोगबनी से अजय प्रसाद कि रिपोर्ट

कोरोना टिका प्रमाणपत्र नेपाल में प्रवेश पर अनिवार्य जारी करने के बाद जोगबनी सिमा पर रविवार से एसएसबी द्वारा नेपाल से जोगबनी सिमा में प्रवेश करने बालो को कोरोना टिका का प्रमाणपत्र की जांच किया जा रहा है। 


बढ़ते कोरोना संक्रमितों को देखते हुय भारत नेपाल जोगबनी सिमा पर कोरोना टिका का प्रमाणपत्र का दोनो देश के जवानों ने अपने क्षेत्र में प्रवेश पर बिशेष जांच किया जा रहा था।  इस जांच में सब से ज्यादा दिक्कत उन मरीजो को हुआ जो भारत के विभिन्न शहरों से आँख का इलाज कराने नेपाल आय थे , साथ ही नेपाल के नागरिक को भी जोगबनी आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बता दे कि दो दिन पूर्व नेपाल के स्वास्थ विभाग के द्वारा नेपाल प्रवेश पर 48 घंटे के अंदर का पीसीआर एवं कोरोना टिका का प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया था जिसमे रविवार से जोगबनी की नेपाल सीमा गांधी चौक के समीप नेपाल से आ रहे को भी एसएसबी जवानों द्वारा कोरोना टिका का प्रमाणपत्र की जांच करते हुय देखा गया है। इस मौके पर सिमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने बताया कि बिहार में लगातार कोरोना संकृमितो की संख्या बढ़ोतरी को देखते हुय आलाधिकारी के आदेश पर जांच किया जा रहा है जिसके पास प्रमाणपत्र नही रहने पर प्रवेश नही करने दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post