गया से आशीष कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
गया : सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 18.01.2022 को cctv कंट्रोल रुम में कार्यरत महिला प्रधान आरक्षी इंदू सिंहा के द्वारा निरीक्षक प्रभारी गया को समय 12:30 बजे गया स्टेशन बुकिंग सह आरक्षण कार्यालय में अवैध रूप से टिकट दलाली के धंधे में संलिप्त एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में निरीक्षण उपरांत पाया। सूचना प्राप्त होने पर निरीक्षक प्रभारी गया द्वारा cc tv कंट्रोल रुम पहुंच कर आवश्यक जांच की गई। प्रथम दृष्टया संदिग्ध गतिविधि देखते हुए कार्यरत अधिकारी व बल सदस्यों के साथ एवम सीआईबी गया के साथ prs काउंटर पहुंचकर समय 12:37 से गुप्त निगरानी किया जाने लगा। निगरानी के क्रम में समय 12/52 बजे पाया गया कि आरक्षित काउंटर नं 04 से एक व्यक्ति आरक्षित दो टिकट कटाकर 07 यात्रियों के एक समूह के पास आकर उक्त दोनों टिकट दिया जाने लगा। तुरंत कार्रवाई करते हुए टिकट देने वाले व्यक्ति पंकज कुमार पिता स्वर्गीय रामनारायण कुंवर पता हरपुर परसा थाना परसा जिला सारण बिहार को दो आरक्षित टिकटों के साथ डिटेन किया गया
07 यात्रियों के समूह से पूछने पर एक यात्री कर्मन कुमार से पूछताछ करने पर बताया गया कि उन सभी सात यात्रियों को आज दिनांक 18.01.2022 को गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस गया से नई दिल्ली जाना था । आरक्षित काउंटर में लंबी कतार थी गाड़ी खुलने में मात्र डेढ़ घंटे बचे हुए थे। इसी बीच पंकज कुमार उपरोक्त उन लोगों के पास आकर उनके द्वारा कंफर्म टिकट कटा कर समय से देने की बात कही । तथा प्रति टिकट ₹350 अधिक लेने की बात बताई । हम लोगों द्वारा स्वीकार करने के पश्चात कर्मन कुमार यात्री द्वारा 2800 रुपए दिया गया । प्रथम दृष्टया रेल अधिनियम की धारा 143 में दिए गए प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में मौके पर समक्ष गवाहां जब्ती सूची बनाते हुए बरामद टिकट को जप्त किया गया। आगे पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार प्रथम अभियुक्त पंकज कुमार उपरोक्त द्वारा यह बताया गया कि वह तीन अन्य सदस्यों 01. सरवन कुमार उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय फ़तेह बहादुर सिंह गांव पांडर पाला पोस्ट बिशनपुर पॉलिटेक्निक थाना बैंक मोड़ जिला धनबाद 02.मोहम्मद दिलशाद खा उम्र 28 वर्ष पिता मोहम्मद गुलाम रसूल खान गांव तारा डीह पोस्ट सगडीहा थाना रोशनगंज जिला गया बिहार 03. नदीम उम्र 32 वर्ष पिता अब्दुल रशीद पता काली स्थान मुरारपुर थाना कोतवाली जिला गया बिहार के साथ संगठित गिरोह बनाकर भोले भाले अनपढ़ यात्रियों का टिकट बना कर सदोषपूर्ण लाभ प्राप्त करते हैं जिसमें से कम संख्या 1 उपरोक्त में वर्णित व्यक्ति गिरोह का सरगना है
और कम संख्या दो एवं 3 में वर्णित प स्थानीय निवासी है। पंकज कुमार ने सत्यापन के क्रम में बताएं कि वह अपनी सरगना सरवन कुमार (झारखंड निवासी )के साथ गया स्टेशन रोड स्थित होटल रीगल के कमरा संख्या 1 एवम 6 में रहकर उक्त धंधे को अंजाम दे रहे हैं । पंकज कुमार के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर होटल रीगल के कमरा संख्या 6 में जाकर छाप मारकर तीनों उपरोक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार सभी व्यक्तियो के पास से कुल 05 अदद काउंटर टिकट जिसका मूल्य 3470 रुपए तथा मोबाइल में ( सभी के पास से मिलाकर) कुल 16 अदद टिकट जिसका मूल्य 11090 रुपए ( कुल 14560 रुपए के टिकट बरामद भविष्य की यात्रा हेतु) तथा उन चारों के पास से एक - एक यानी 04 अदद android फोन, 06 अदद खाली फॉर्म ( आरक्षण मांग पत्र) बरामद हुए। उपरोक्त के बाबत ड्यूटी अधिकारी राम जी लाल बनके ऐसा द्वारा दिए गए लिखित शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर चारों गिरफ्तार उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 69/2022 dt 18.01.2022 U/S- 143 rly act पंजीकृत किया गया है। तथा जांच का कार्य भार उपनिरीक्षक जावेद इकबाल गया पोस्ट को सौंपा गया है। प्रगति रिपोर्ट से पुनः अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment