कटिहार से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
कटिहार में साल के पहले दिन कोढ़ा में आटा चक्की के संचालक मंटू कुमार सिंह के हत्याकांड की गुथ्थी कटिहार पुलिस ने सुलझा ली है और मृतक मंटू कुमार सिंह के हत्यारे दो शूटर एक लाइनर और हत्या के लिए आर्म्स उपलब्ध कराने वाले घटना में संलिप्त कुल चार अपराधी को गिरफ्तार कर ली है।
घटना में उपयोग में लाये गए देशी कट्टा एक पिस्टल और हत्या के दौरान उपयोग में लाये गए मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि मृतक मंटू कुमार सिंह का उसके पार्टनर सुबोध की पत्नी के साथ अवेध संबंध था जबकि एक और शख्स भोलू का भी संबंध सुबोध की पत्नी के साथ था। अवैध संबंध से परेशान सुबोध और भोलू ने हत्या की योजना बनाई और एक जनवरी की रात जब मृतक मंटू कुमार सिंह अपने ससुराल कटिहार आया था वही उसके पार्टनर ने उसे कॉल करके बुलाया और इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
पुलिस ने चारो अपराधी सलाखों के पीछे भेज दिए गए है। मालूम हो कि शव मिलने के दिन दहाड़ मार मार कर उसका पार्टनर रो रहा था। उसी ने पोस्टमार्टम कराकर परिजन की मदद भी की थी, इसपर परिजन को जरा भी शक नहीं था।
Post a Comment