Top News

शादी में शरीक होने गए इधर घर मे 1 लाख की चोरी



मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : कोल्हायपट्टी डुमरिया पंचायत के वार्ड 11 में सोमवार की रात अज्ञात चोर ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी सपरिवार गाँव में एक शादी समारोह में सरीक होने के लिए गए थे। चोर ने मौका पाकर खाली घर में घुसकर ट्रंक के ताला तोड़कर रूपया, किमती कपड़े सहित अन्य आवश्यक कागजात चुरा ले गये। पीड़ित गृहस्वामी इन्द्रदेव यादव ने बताया कि अज्ञात चोर ने घर का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया

उन्होंने बताया कि चोर ने ट्रंक का ताला तोड़कर 60 हजार नकद, किमती वस्त्र, आवश्यक कागजात चुरा लिया। हमलोग सपरिवार गाँव में हीं एक शादी समारोह में गए थे। इसी का लाभ उठाकर चोरो ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि सूचना मिली थी पदाधिकारी को स्थल जांच करने भेजे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post