Top News

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

भरगामा से संजीव कुमार की रिपोर्ट

अररिया : वीर नगर दुष्कर्म कांड का आरोपी आखिरकार भरगामा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।कांड दर्ज होने के बाद आरोपी मेजर दिल्ली भाग गया था।पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी की टीम गठित किया था ।गठित टीम को मेजर के मोबाइल का लोकेशन दिल्ली मिलने के बाद गिरफ्तारी के लिए दिल्ली रवाना हुई।गठित टीम को मेजर के मोबाइल लोकेशन पर पहुंची तो टीम को आरोपी मेजर तो नहीं मिला लेकिन मेजर के दामाद व अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ आरंभ किया । पुलिस हिरासत में सबंधी के होने की सूचना पर आरोपी मेजर अररिया न्यायालय आत्मसमर्पण के लिए स्कॉर्पियो से आ रहा था । पुलिस को आरोपी के दामाद से सूचना मिलने के बाद मुज्फर पुर में सक्रिय होकर गिरफ्तार करने में सफलता पाई ।आरोपी मेजर की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस लिया । स्थानीय लोग को आरोपी मेजर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही खुशी जाहिर किया ।आरोपी मेजर दबंग किस्म का व्यक्ति है जिसके आतंक से स्थानीय लोग परेशान रहते थे


बताया जाता है कि 12 दिन पूर्व वीर नगर में 6 वर्षीय दलित बच्ची को जबरन घर से दूर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मेजर व अन्य पीड़ित परिवार को प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का दवाब बनाया । इस दौरान पीड़ित परिवार के घर कई राउंड हवाई फायरिंग किया।डरे सहमे परिजन ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को देकर परिवार के सुरक्षा की गुहार लगाई।स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दूरभाष पर सूचना देकर घटना की जानकारी दिया ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी मेजर पुलिस की नजरो से बचने के लिए दिल्ली भाग खड़ा हुआ।आरोपी मेजर ने अपना मोबाइल अपने दामाद को सौंप दिया ताकि पुलिस को भ्रमित किया जा सके ।दुष्कर्मी के गिरफ्तारी के लिए कई संगठन आंदोलनरत थी ।थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस घटना को लेकर आवश्यक जानकारी अभियुक्त से लेे रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post