पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया:आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों का प्रतिनिधिमंडल बिहार सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री लेसी सिंह से मिलकर धान अधिप्राप्ति एवं उर्वरकों की कमी से संबंधित मामले को लेकर स्थानीय जिला अतिथिगृह में मिलकर 4 सूत्री ज्ञापन सौंपा
किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर आलोक कुमार के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पूर्णिया जिले में उर्वरक की भारी कमी, वितरण में अनियमितता सहित धान अधिप्राप्ति में पैक्सो तथा व्यापार मंडलों की भूमिका पर मंत्री को मामले का समाधान करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया
प्रतिनिधि मंडल के द्वारा सौंपा ज्ञापन सलंग्न है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल बिहार किसान मजदूर संघ के संस्थापक अनिरुद्ध मेहता, जिला किसान सभा (माले) के सचिव का० अविनाश पासवान, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, सीमांचल किसान एकता मंच के अध्यक्ष गुलाम सरवर, पूर्णिया जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन अख्तर, बिहार किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष शत्रुघन यादव, बिहार किसान मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष पूर्णिया पूर्व दिलीप यादव, युवा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद आदि लोग शामिल हुए।
Post a Comment