पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय इकाई द्वारा पूर्णिया विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, वित्तीय अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्र हुंकार प्रदर्शन किया। अभाविप कार्यकर्ता थाना चौक स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय से रैली निकालकर रंगभूमि चौक होते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा। जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मी को बाहर निकाल कर जमकर नारेबाजी किया
छात्रों की मांग पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि को देखते हुए तत्काल प्रभाव से पीजी की परीक्षा स्थगित किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं की शिष्टमंडल ने कुलपति राजनाथ यादव को मांग पत्र समर्पित किया । शिष्टमंडल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य शशि शेखर कुमार, प्रदेश सहमंत्री रवि गुप्ता, विश्वविद्यालय प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक सह सीनेट सदस्य रितेश यादव, विभाग प्रमुख प्रीतम कुमार, जिला संयोजक अभिषेक आनंद पूर्णिया, अमित मंडल किशनगंज एवं आकाश कुमार अररिया शामिल थे
मौके पर प्रदेश सहमंत्री रवि गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय मुख्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित एक B.Ed कॉलेज की मांग की गई है। बिहार सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति एवं सभी कोटि के छात्राओं का शुल्क मांफ किए जाने के बावजूद संबद्ध महाविद्यालयों में किसी भी तरह का शुल्क लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उसे अविलंब रोका जाए और पूर्व में जो छात्रों से शुल्क लिया गया है, उसे छात्रों के खाते में स्थानांतरित किया जाए। शैक्षणिक कार्य एवं छात्र छात्राओं की समस्या के समाधान के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था किया जाए. पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2020 (पेट) की परीक्षा अविलंब लिया जाय
उन्होंने कहा कि एमबीए, बीएड, बीबीए, बीसीए आदि संकायों के मान्यता देने के नाम पर भ्रष्टाचार चरम पर है अविलंब शिकंजा कसा जाए। पूर्णिया कॉलेज में 1 करोड़ 10 लाख की संचिका गायब क्यों हैं और इसका जवाबदेह कौन है? यह तय किया जाए और उस पर कार्रवाई की जाए आदि शामिल थे।इस मौके पर कुंदन कुमार नंदन, चंदन कुमार, छोटू कुमार यादव, निखिल कुमार, राजा गुप्ता, कुमार गौरव, विक्रम चौधरी, अभिषेक कुमार निराला, विशाल कुमार विजय पासवान सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
Post a Comment