Top News

जंदाहा के चकफतेह में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प



  वैशाली से लाल बाबू महतो कि रिपोर्ट

जंदाहा थाना के चकफतेह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में कई लोगों को गंभीर जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। सभी जख्मी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया।


इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से परस्पर विरोधी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जख्मी चकफतेह निवासी आलोक सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अपने ग्रामीण सुधीर कुमार रणधीर कुमार सिंह अलग देव सिंह गनोड़ सिंह राजेश सिंह आयुष राज दीपक कुमार सुरेंद्र सिंह फूला देवी एवं करीना कुमारी को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि सुबह में जब वह अपने दरवाजे पर अपने परिजनों के साथ बैठे थे उसी दौरान सभी आरोपी दरवाजे पर आकर गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे बताया गया है कि आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमला में उनका भतीजा आलोक सिंह गंभीर जख्मी हो गया है। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा में इलाज के पश्चात सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है ।वहीं दूसरी ओर चकफतेह निवासी जख्मी अलग देव सिंह द्वारा दर्ज प्राथमिकी में ग्रामीण रामजी सिंह दरबारी सिंह आलोक सिंह अजय कुमार सिंह अमरेंद्र कुमार सिंह शिवजी सिंह विश्वनाथ सिंह राणा प्रताप सिंह विनय कुमार सिंह विजय कुमार सिंह एवं निलेश कुमार सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी इनके निजी खेत में लगे हरा भरा 20 नींबू का पेड़ को जड़ से काट दिया बताया गया है कि पूछने जाने पर सभी एक राय कर गाली गलौज करने लगा बताया गया है कि जब वह भाग कर अपने दरवाजे पर आ गए तो सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर दरवाजा पर आकर जानलेवा हमला कर दिया बताया गया है कि आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा


हमला में उनका सर गंभीर जख्मी हो गया है जबकि बचाने आए उनके पुत्र रणधीर कुमार सिंह को भी आरोपियों ने फरसा से गंभीर जख्मी कर दिया है आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उनके बेटे के गला से सोने का चैन एवं उनकी जेब से ₹9500 नगद निकाल लिया बताया गया है कि ग्रामीणों को आते देख सभी आरोपी भाग निकले सभी जख्मी को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है जहां सभी जख्मी का इलाज जारी है जंदाहा थाना पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post