Top News

खेलकूद हमारे जीवन का बहुत बड़ा अंग : मुखिया विपिन यादव।



वैसाली से लाल बाबू महतो कि रिपोर्ट

जंदाहा के टाइगर कहे जाने वाले मोहम्मद परवेज आलम उर्फ टाइगर के सौजन्य से चल रहा टाइगर स्पोर्ट्स क्लब ने  जिलास्तरीय  खो-खो चैंपियनशिप के लिए नए जर्सी जारी किया. जंदाहा प्रखंड के ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जर्सी जारी करते हुए सलहा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया विपिन यादव ने कहा खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास व मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को खेल हमेशा बिना किसी द्वेष भावना के खेलना चाहिए।


खेल खेलने से मनुष्य का शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास होता है और खिलाड़ियों को हमेशा खेल हमेशा बिना किसी दोष-भावना के खेलना चाहिए खेल खेलने से जहा  आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वही खिलाड़ी देश व  प्रदेश में भी खेलने के लिए जा सकते हैं। नवनिर्वाचित मुखिया विपिन यादव ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन का बहुत बड़ा अंग है  खिलाड़ी खेल से भी अपना जीवन बना सकते हैं इस दौरान टाइगर स्पोर्ट्स क्लब के सभी खिलाड़ियों को अतिथियों ने  बारी-बारी से जो जर्सी दिया इस मौके पर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के उपनिर्देशक अभय सिंह सहित रसलपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राजन चौधरी,वियोग,विशाल, विवेक,अमित एवं शिक्षक जयराम कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post