गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
गया रेलवे स्टेशन से डाउन दिशा में उप निरीक्षक विक्रम देव सिंह व उनके साथ सीआइबी के स्टाप गस्त कर रहे उसी दौरान किलोमीटर संख्या 469/6 एवं 469/4 के मध्य परितयक्त केविन में कुछ गतिविधि दिखाई दिया। उसके बाद नजदीक जाकर देखा कि एक व्यक्ति को एक प्लास्टिक के बोरे में उक्त केविन में रखा चार छेद वाला दो अदद फिश प्लेट भरते देखा ।व्यक्ति को केविन से बाहर निकलते समय पकड़कर उससे पूछताछ की गई ।तो उसने अपना नाम राजा शेख पिता मोहम्मद इरफान शेख पता नीम गली पंचायती अखाड़ा वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली जिला गया बताया
।साथ ही बताया कि कुछ समय पहले इस पुराने घर में रखें लोहे को देखा था तथा चोरी की नियत से यहां आया था। उसे उसके अपराध को बताते हुए गिरफ्तार कर तथा जप्त सामानों को मौके पर ही उपस्थित गवाहों के समक्ष जप्त कर लिया गया।उसके बाद पोस्ट पर लाकर एक लिखित शिकायत पत्र के साथ निरीक्षक प्रभारी को सौंप दिया गया ।एफआईआर संख्या 23/2021 u/ s - 03 RP(UP) Dt 20:12:2021 दर्ज किया गया एवं जांच का भार उपनिरीक्षक मोनिका सिंह को सौंप दिया गया। जप्त किए गए समान की मूल्य कीमत लगभग 1750 है।
Post a Comment