Top News

ट्रैन से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद



 गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

गया रेलवे उप निरीक्षक जावेद एकबाल व उनके साथ रहे साथ सहायक उप निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह के अलावे सुरक्षा में रहे गश्त व अपराधिक निगरानी एवं मद्य निषेध पदार्थों की रोकथाम करने के लिए गाड़ी संख्या 18624 में छानबीन की गई छानबीन के दौरान कोच संख्या S1 के शौचालय के पास से एक प्लास्टिक के सफेद झोला में लावारिस अवस्था में दिखाई दिया।जिसके आस पास के यात्रियों से पूछ ताछ करने पर किसी ने भी उस पर अपने स्वामित्व का दावा नहीं किया।पूछताछ के दौरान अपराध सूचना शाखा के प्रधान आरक्षी अरविंद कुमार सिंह भी मौके पर मैजुद थे।


सभी के समक्ष झोले को चेक करने पर उसमें 7बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मौके पर उपस्थित सुरक्षा बल को गवाह बनाते हुए उनके समक्ष जब्ती सूची बनाते हुए सभी 7 बोतल अंग्रेजी शराब की बोतल को जप्त किया गया।गया रेल थाना काण्ड संख्या 267,21 बिहार मद्य निषेध धारा 30(a) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post