Top News

पैक्स मिलर और विभाग के चलते धान अधिप्राप्ति ठप: प्रो.आलोक

पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

पूर्णियां : बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह किसान संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर आलोक कुमार ने बयान जारी कर कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों का धान अधिप्राप्ति पैक्सों, मीलरों एवं विभागीय पेंच के चलते ठप पर गया है । डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी 10% किसान अपना धान नहीं बेच पाये हैं। अधिकांश छोटे सीमांत एवं मझौले किसान पुनः स्थानीय व्यापारियों को 1100₹ से 1200₹ प्रति क्विंटल पर अपना धान बेचने पर मजबूर हो गए हैं

बिहार सरकार की ओर से इस वर्ष 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति की घोषणा की गई। कुछ पैक्सों में विभागीय मंत्री महोदया के द्वारा अधिप्राप्ति का शुभारंभ भी किया गया। मीलरों एवं पैक्सों के बीच उसना एवं अरवा चावल के चक्कर में किसानों के धान की अधिप्राप्ति ठप पड़ गया है। कुछ पैक्सों में अधिप्राप्ति में किसानों से 10 से 20 किलो प्रति क्विंटल कटौती कर खरीद की गई जिससे किसानों को एम०एस०पी० ₹1940 से 150 से ₹200 का नुकसान उठाना पड़ रहा है

प्रोफेसर आलोक ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि बिना पूर्व तैयारी के धान अधिप्राप्ति की घोषणा कर किसानों को बरगलाया जा रहा है।राज्य सरकार पैक्सों को वित्त पोषण समय पर नहीं कर रहा है। प्रोफेसर आलोक ने किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post